बिहार विधान परिषद में सम्मानित हुए चिरंजीत कुमार शर्मा

-आईसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट सीए शंकर अंदानी ने बधाई दी।

नईदिल्ली-

देश के जाने माने औद्योगिक सलाहकार ङॉ.चिरंजीत कुमार शर्मा को बिहार विधान परिषद मे बिहार के गर्वनर द्रारा सरकार को उत्तम सलाह देने और महत्वपूर्ण विषयो पर अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिये पुरस्कार से नवाजा गया।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे बिहार विधान परिषद के सभी माननीय सदस्यों के साथ बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष, उच्च तकनीकी शिक्षा मत्री प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

आईसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंस सीए शंकर अंदानी ने बधाई देते हुए कहा है कि चिंरंजीत शर्मा लगातार औद्योगिक क्षेत्र में हर तरह की समस्या को समझते हैं और इसे बेहतर बनाने के लिए कई सलाह दी है जिसपर अमल हुआ है। खास कर मजदूरों के कल्याण के लिए कई सुझाव दिए हैं जिसपर आज उद्योग इसे लागू किया है।

गौरतलब है कि चिरजीत शर्मा देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक सलाहकारों में एक महत्वपूर्ण औद्योगिक सलाहकार हैं जिनका नाम औद्योगिक सलाहकारों में बडी इज्जत के साथ लिया जाता है।

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट