- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
प्रीकॉशन डोज लेने के बाद ही कोरोना से पूरी तरह बचाव संभव
- by
- Aug 04, 2022
- 1648 views
- जल्द से जल्द नजदीकी टीकाकारण केंद्र पर जाकर ले सकते हैं प्रीकॉशन डोज
- सेकेंड डोज़ लेने के बाद समय पूरा होने पर टीका लेने में नहीं करें देरी
मुंगेर -
जिला में कोरोना के मामले एक बार फिर से मिलने लगे हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि इस बार उतनी संख्या में मरीज नहीं मिल रहे । यदि मिल भी रहे हैं तो वो आसानी से ठीक भी हो जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है जिला की अधिकांश आबादी ने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। इसी का असर है कि ज्यादा संख्या में लोग इसकी चपेट में नहीं आ रहे हैं। अब लोगों को एक काम और करना चाहिए कि वो जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज ले लें। 18 साल से जिनकी भी उम्र अधिक है और सेंकेंड डोज़ लेने के बाद जिनका भी समय पूरा हो गया है वो कोरोना की प्रीकॉशन डोज जल्द से जल्द ले लें। मालूम हो कि कोरोना टीका की तीनों डोज लेने के बाद ही टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। इसलिए लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतें।
मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. पीएम सहाय ने बताया कि जिले के अधिकतर लोगों ने कोरोना टीके की दो डोज ले ली है, लेकिन तीसरी यानी प्रीकॉशन डोज लेने वाले की संख्या अभी भी बहुत कम है। इसलिए जिनका भी समय पूरा हो गया हो, वे बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतें और अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज़ अवश्य लगवा लें। जिस किसी ने भी कोरोना टीका की तीनों डोज ले ली है वो निश्चय ही कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से बचे रहेंगे। यदि वो कोरोना की चपेट में आ भी गए तो उससे आसानी से उबर भी जाएंगे। इसलिए बिल्कुल भी देरी नहीं करें और जल्द से जल्द अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर जाकर प्रीकॉशन डोज अवश्य लगवा लें।
कोरोना का टीका लेना सामाजिक जिम्मेदारी भीः
जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम समन्वयक नसीम रजि ने बताया कि तमाम जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद अभी भी कुछ लोगों ने कोरोना टीका की पहली और दूसरी डोज भी नहीं ली है। ऐसे लोगों से मेरी अपील है कि वो देरी बिल्कुल भी नहीं करें और जल्द से जल्द कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया में शामिल हों और अपने आप को कोरोना से सुरक्षित करें। कोरोना का टीका लेना न सिर्फ खुद का इस बीमारी से बचाव करना है, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। चूंकि कोरोना एक संक्रामक बीमारी है, इसलिए यह एक से दूसरे में भी फैल सकती है। लेकिन जब आप कोरोना का टीका ले लेते हैं तो आप तो इससे सुरक्षित हो ही जाते हैं साथ ही साथ में आपसे भी दूसरे लोगों में कोरोना होने का खतरा नहीं रहता है।
कोरोना गाइडलाइन का करें पालनः उन्होंने बताया कि टीका लेने के साथ- साथ कोरोना गाइडलाइन का भी पालन अति आवश्यक है। कोरोना की चौथी लहर से बचने के लिए यह बहुत ही जरूरी है। आप घर से बाहर जाते वक्त हमेशा मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। इसके साथ ही एक- दूसरे से दो गज की दूरी भी बनाकर रहें। इसके साथ ही बाहर से घर आने पर 20 सेकेंड तक हाथ की धुलाई अवश्य करें। घर से अनावश्यक नहीं निकलें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। ऐसा करते रहने से आप तो सुरक्षित रहेंगे ही, आपके घर-परिवार के लोग और आपके जानने वाले भी कोरोना से सुरक्षित रहेंगे।
संबंधित पोस्ट
Follow Us On
Subscibe Latest News
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar