नशा समाज के लिए अभिषाप- विनोद सोनकर


कौशाम्बी-

नशा मुक्त हो- भारत अपना इस श्लोगन के साथ काश्मिक फाउंडेशन संस्था नें दुर्गा देवी इंटर कालेज, ओसा, मंझनपुर, कौशाम्बी में आयोजित नशामुक्ति जागरूता कार्य़क्रम में सैकडों छात्रों को सपथ दिलायी।

आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड नाटक की प्रस्तुति के द्वारा नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक नुकसान  से अवगत कराया गया एवं समाज को नशे के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सबकी जिम्मेदारी एवं जबाबदेही पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

सोनकर ने कहा कि जो लोग नशे की लत में फसे हुए है, उनको नशे से मुक्त करने के लिए आज सरकार की विभिन्न योजनाये संचालित है। नशे के चंगुल में फसे हुए व्यक्ति के साथ दुर्व्यहार न करे, उन्हे अपनापन दिखाये, नशे के दुष्परिणाम के बारे मे समझाये, उनके साथ समय बिताये औऱ अपनेपन का ऐहसास कराये जिससे उनके मानसिक स्थिति में बदलाव आ सके। कार्य़क्रम में मुख्य अतिथि कौशाम्बी के सांसद श्री विनोद सोनकर, प्रधानाध्यापक श्री चुन्नीलाल, समाजसेवी श्री आद्या प्रसाद पांडेय, चिकित्साधिकारी, अध्यापकगण एवं छात्रों ने एक स्वर में नशा मुक्ति के लिए समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट