मोदी जी के लिए अपशब्द निकालने वालों का होगा संपूर्ण प्रतिकार: शरत झा



आज दक्षिणी दिल्ली जिला के #संगम_विहार_विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता दक्षिण दिल्ली लोकसभा के जनप्रिय सांसद श्री रमेश बिधूड़ी जी के द्वारा दिए गए बयान के समर्थन में उनके आवास तुगलकाबाद गांव पहुंचे।
हज़ारों कार्यकर्ताओं ने एम.बी रोड से जुलुस निकाला और सांसद आवास पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सांसद जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं एवं रमेश बिधूड़ी जिंदाबाद के नारे लगाए।
विदित हो कि पिछले दिन संसद के विशेष सत्र के दरमियान बसपा सांसद दानिश अलि द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पर अभद्र टिप्पणी करने के विरुद्ध सांसद श्री रमेश बिधूड़ी जी ने भी माकुल ज़बाब दिया।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दानिश अलि पहले भी संसद परिसर में जब-तब भाजपा सांसदों के बोलने पर अभद्र टिप्पणियां करते रहे हैं। भाजपा नेताओं ने दानिश अली के उपर लोकसभा अध्यक्ष जी से कारवाई की मांग भी की है। जुलुस का नेतृत्व प्रदेश भाजपा नेता शरत झा, पूर्व निगम पार्षद दीपक जैन, जिला महामंत्री बलबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम निवास भड़ाना, जिला मंत्री महेश मिश्रा, पूर्व निगम प्रत्याशी निर्मला मिश्रा, बीजेंद्र चौधरी, जगदीश प्रजापति, हीरा पंडित, विनय ठाकुर, प्रशांत झा, बबलू हरसाना एवं अन्यान्य कार्यकर्ता व नेतागन कर रहे थे।

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट