- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
आयुष्मान कार्ड से दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज करा मीना देवी हुईं स्वस्थ
- by
- Aug 30, 2022
- 2190 views
-सदर प्रखंड के जोगडीहा की रहने वाली मीना को हार्ट की बीमारी थी, नस सूख गया था
-इलाज कराने में आर्थिक तौर पर नहीं थीं सक्षम , आयुष्मान कार्ड के जरिये करवाया इलाज
बांका, 30 अगस्त-
बांका सदर प्रखंड के लश्करी पोस्ट जोगडीहा की रहने वाली मीना देवी (69) को कुछ समय पहले हार्ट की समस्या हुई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद पता चला कि हार्ट का नस सूख गया है। इलाज कराने में काफी पैसे लगते लगते। आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी कि वह इलाज करा सके। आखिरकार घर के सदस्यों को आयुष्मान योजना के बारे में पता चला। इसके बाद परिवार के सदस्य बांका शहर में आयुष्मान योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक पवन कुमार से मिले। उन्होंने इनका आयुष्मान कार्ड बनवाया। इसके बाद मीना देवी इलाज के लिए दिल्ली गईं। वहां निजी अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। अब मीना देवी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
मीना देवी कहती हैं कि मेरे जैसे गरीब लोगों के लिए इस बीमारी का इलाज करवाना संभव नहीं था। इलाज के लिए पैसे कहां से लाती। लेकिन सरकारी योजना का पता चला तो कुछ राहत मिली। मेरा कार्ड बना और इलाज के लिए मैं दिल्ली गई। वहां पर मेरा इलाज हुआ। अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। मुझे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हूं। मैं सरकार का बहुत धन्यवाद देती हूं।
नामी-गिरामी अस्पतालों में होता है इलाजः एसीएमओ डॉ. अभय प्रकाश चौधरी कहते हैं कि यह अच्छी बात है कि आयुष्मान योजना का लाभ जिले के अधिक से अधिक लोग उठा रहे हैं। खासकर गरीब लोगों को इस योजना का काफी लाभ हो रहा है। आयुष्मान कार्ड के जरिये जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में तो मरीजों का इलाज होता ही है। साथ ही भागलपुर के 15 निजी और मायागंज अस्पताल में भी इस कार्ड से मरीजों का इलाज होता है। इसके अलावा देश के सैकड़ों नामी-गिरामी अस्पतालों में भी आय़ुष्मान कार्डधारकों का इलाज किया जाता है। इसलिए जिनलोगों का अभी कार्ड नहीं बना है, वे अपने नजदीकी सीएचसी में जाकर कार्ड बनवा लें। विपरीत परिस्थिति में यह काम आ सकता है।
पांच लाख रुपये तक का मिलता है मुफ्त इलाजः आयुष्मान योजना के तहत कार्डधारक पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ किसी भी उम्र के लोग ले सकते हैं। इस योजना का लाभ अभी जिले के हजारों लोग ले रहे हैं। जिनलोगों के पास पीएम लेटर आया है, उनका बहुत ही आसानी से कार्ड बन जा रहा है। साथ ही जिनलोगों को पीएम लेटर नहीं भी आया है, और वे योजना के योग्य हैं तो उनका भी कार्ड बनने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए आपके पास 2014 के पहले का राशन कार्ड होना जरूरी है। साथ में अपना आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी सीएचसी (कॉमन सर्विस सेंटर) में जाएं। वहां पर अपना राशन कार्ड दिखाएं। अगर आप इस योजना के योग्य होंगे तो तत्काल आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। जिसके बाद आप गंभीर तौर पर बीमार पड़ने पर पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। कार्ड बन जाने के बाद बीमार होने पर इस योजना से सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती होने की स्थिति में आयुष्मान कार्ड दिखाएं और मुफ्त में इलाज करवाएं।
संबंधित पोस्ट
Follow Us On
Subscibe Latest News
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar