जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स टीम के साथ की समीक्षात्मक बैठक, दिए निर्देश 

 
 
- कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार हाॅल में बैठक का हुआ आयोजन, -स्वास्थ्य विभाग से संबंधित तमाम बिंदुओं पर हुई चर्चा 
- डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स टीम में शामिल सदस्यों ने लिया भाग, एक-एक कर्मियों से ली गयी फीडबैक  
 
खगड़िया, 4मार्च -
 
शुक्रवार को जिलाधिकारी डाॅ आलोक रंजन घोष ने अपने कार्यालय परिसर स्थित सभागार हाॅल में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स टीम के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की। जिसमें टास्क फोर्स टीम के सदस्यों के अलावा सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान, डीपीएम (हेल्थ) पवन कुमार, केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। बैठक के दौरान एमआई 4.0, लेबर रूम समेत स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अन्य रनिंग एक्टीविटी और नीति आयोग की टीम के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा करते हुए एक-एक बिंदु की समीक्षा की गई। साथ ही सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही तमाम स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद मौजूद संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। 
 
- लेबर रूम की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर दिया गया बल : 
सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा ने बताया, समीक्षात्मक बैठक के दौरान जिले के तमाम स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित लेवर रूम में उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गई। जिसके दौरान सुविधाओं और बेहतर बनाने पर बल दिया गया। इसे सुनिश्चित करने को लेकर एक्शन प्लान तैयार कर प्रसव के लिए अस्पताल आने वाली प्रसूति महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की निर्देश दिया गया। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी चर्चा की गई।  
 
- कोविड वैक्सीनेशन की भी की गयी समीक्षा : 
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, समीक्षात्मक बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को लेकर जिले में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान की भी समीक्षा की गई। जिसके पश्चात मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ताकि वैक्सीनेशन अभियान को और तेज गति मिल सके एवं जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा सेकेंड डोज एवं प्रीकाॅशनरी डोज अभियान को भी गति देने के लिए ऐसे लाभार्थियों का हर हाल में निर्धारित समय पर वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया। वहीं, उन्होंने बताया, जिले में लगातार वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। जिसके माध्यम से नियमित तौर पर शिविर आयोजित कर योग्य लाभार्थियों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट